फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : विधानसभा चुनाव में शादी वाले दिन संगीता ने डाला पहला वोट

विज्ञापन
खिरवां गांव में बरात वाले दिन मतदान के बाद स्याही दिखाती संगीता। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। डेरापुर ब्लॉक के खिरवां गांव निवासी संगीता ने शादी वाले दिन घर से निकल कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की है। वोट डालने के बाद वह बेहद खुश नजर आयीं।
विज्ञापन

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खिरवां गांव आता है। गिरजा शंकर की पुत्री संगीता देवी (20) ने शादी वाले दिन पहला वोट डाला है। संगीता का विवाह शिवली थाना क्षेत्र के रास्तपुर गांव निवासी प्रेम बाबू के पुत्र सानू के साथ तय हुआ है।
रविवार को शादी होने के चलते घर में तैयारी जोरों पर की जा रही थीं। इधर पहली बार मतदाता बनी संगीता ने विधानसभा चुनाव में मतदान का मन बना लिया था। उसने सुबह ही परिजनों से मतदान की इच्छा जताई।
विज्ञापन

मां व पिता ने उसके निर्णय की सराहना की और उसे बूथ पर जाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वह घर से सीधे बूथ पर पहुंची। मतदान के बाद संगीता के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
शादी के बाद घर में प्रवेश से पहले दूल्हे ने किया मतदान
रसूलाबाद। केशव नगर निवासी विनोद कुमार गुप्ता के छोटे बेटे अमन गुप्ता की बारात 16 फरवरी को अहमदाबाद गई थी। वहां उसका विवाह समारोह 18 फरवरी को संपन्न हुआ। सोमवार को बारात वापस लौटी तो अमन गुप्ता ने घर में प्रवेश से पहले मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाला, इसके बाद घर में प्रवेश किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें