कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए ड्रेस आदि की राशि का भुगतान किया जाना है। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी प्रेरणा पोर्टल पर दिख रहे लंबित प्रकरणों का निपटारा नहीं करने पर बीएसए ने मैथा ब्लॉक के 15 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है।
बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि कार्य में लापरवाही करने पर अहिरानी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक आभा शुक्ला, बैरी दरियाव उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रवीण त्रिपाठी, कन्हैयापुर प्राथमिक विद्यालय की चित्रा तोमर, भोला निवादा संविलियन विद्यालय के महेश वर्मा, कुर्मी नेवादा प्राथमिक विद्यालय की चेतना यादव का वेतन रोका गया है।
इसके साथ ही पांडेय नेवादा प्राथमिक विद्यालय की रानी देवी, पैलाही प्राथमिक विद्यालय की ममता, रामपुर शिवली संविलियन विद्यालय की पुष्पलता शुक्ला, कैरानी प्राथमिक विद्यालय के रघुवीर सहाय, गहलौं जबीर उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या के प्रधानाध्यापक विनय कुमार बाजपेई का भी वेतन रोका गया है।
वहीं, खखरा प्राथमिक विद्यालय की सारिका पांडेय, मलिकपुर प्राथमिक विद्यालय के संजय त्रिपाठी, मरहमताबाद प्राथमिक विद्यालय की लक्ष्मी देवी, बैरी सवाई प्राथमिक विद्यालय की पूनम यादव और बिरतियाना शिवली प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक ममता का वेतन रोका गया है। सभी से सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।