फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये ठगे, दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। कस्बे में नेहरू नगर निवासी एक व्यक्ति से शातिरों ने पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। ये धनराशि अलग अलग खातों में डलवाई गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के नेहरू नगर निवासी जगत सिंह ने मंगलपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व एसआर ऑयल पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुंबई के नाम से पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था।
इस पर जानकारी की तो मेल पर कुछ अभिलेख मंगवाए गए। इसके बाद खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर विकास कुमार प्रभाकर व संदीप पांडेय नाम के दो लोगों ने सात से 21 दिसंबर 2022 के बीच मुंबई की कई बैंकों के खातों में 22 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

इस बीच लगातार पंप की औपचारिकताएं पूरी होने की बात कहकर गुमराह किया जाता रहा। काफी समय बाद भी पंप संबंधी कार्रवाई पूरी नहीं हुई तो धोखाधड़ी का पता चला। निरीक्षक मंगलपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें