फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : दवा व्यापारी से लूट का खुलासा, 4.50 लाख नकद बरामद, खातों में भी मिले चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। रोहिनी गांव के पास 29 अप्रैल को दिल्ली के दवा व्यापारी से हुई 19 लाख की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ा है। उनके पास से 4.50 लाख की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए लुटेरों के खाते में चार लाख रुपये जमा पाए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मनोहर पार्क पंजाबी बाग निवासी दवा व्यापारी संदीप बंसल से 29 अप्रैल को रोहिनी गांव के पास 19 लाख रुपये की लूट हो गई थी। पुलिस ने 30 अप्रैल को लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी।
शुक्रवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि अमेठी के जामो धरमंगदपुर निवासी अंजनी कुमार मिश्र, फतेहपुर के राधानगर निवासी दीपक उर्फ दिनेश, मुराइनटोल के इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इनके पास से चार लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। वहीं, इनके खातों में चार लाख की नकदी मिली है। खाता सीज करा दिए गए हैं। तीनों को पुलिस ने मुगल रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक रामगोविंद मिश्र ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें