फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : झींझक रेलवे स्टेशन पर बनेगा रैंप ओवरब्रिज, खानपुर रोड तक जाने में होगी सुविधा

विज्ञापन
झींझक रेलवे स्टेशन पर रैंप ओवरब्रिज के लिए जगह देखते रेलवे अधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास से खानपुर रोड तक जाने के लिए रैंप ओवरब्रिज का निर्माण होगा। इसकी मंजूरी के बाद रेलवे व डीएफसी के अधिकारियों ने शनिवार को भूमि का निरीक्षण कर नापजोख कराई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास से खानपुर रोड की तरफ जाने के लिए लोगों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा है। इसके चलते कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक से रैंप ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की थी।
सांसद ने केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास से खानपुर रोड तक रैंप ओवरब्रिज को मंजूरी दी गई है। शनिवार को रेलवे व डीएफसी के अधिकारी झींझक पहुंचे और ओवरब्रिज निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर नापजोख कराई। रैंप ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे के हरकत में आने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

कस्बे के सोमेंद्र सेंगर, आलोक दीक्षित, सुधीर सिंह, दीप, बड़े लल्ला समेत तमाम लोगों ने खुशी जताई। उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्याम मोहन दुबे ने बताया कि खानपुर रोड तक जाने के लिए ओवरब्रिज स्वीकृत होने की जानकारी अधिकारियों से मिली है। शनिवार को ओवरब्रिज निर्माण के लिए नापजोख भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें