फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : करंट से पोल्ट्री फार्म मालिक की जान गई, बिलख पड़े परिजन

विज्ञापन
मृतक अतर सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। देवगांव चक्कर उर्फ निभू गांव में पोल्ट्री फार्म मालिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवगांव चक्कर उर्फ निभू गांव निवासी अतर सिंह (45) खेती के साथ ही मुर्गा पालन करते थे। अतर सिंह गुरुवार रात गांव स्थित अपने पोल्ट्री फार्म में गए थे। वहां जमीन पर खुले पड़े बिजली के तार में उनका पैर पड़ गया।
करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गईं। शुक्रवार की सुबह पोल्ट्री फार्म का कर्मचारी विक्रम वहां पहुंचा, तो अतर सिंह को जमीन पर पड़ा देख सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उनको सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अतर की मौत से पत्नी गुड्डी देवी, बेटे रोहित, अंशुल व बेटियां अर्चना, अखिलेशा व शिवानी बिलख पड़े। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया करंट से अतर सिंह की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें