फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ की अश्लील हरकतें, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करते हुए पांच लोगों ने महिला से अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर महिला के पेट में लात मार दी। इससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को बताया कि सत्येंद्र उसकी पट्टे की जमीन पर कब्जा किए हुए थे। शिकायत पर पुलिस बल के साथ आए राजस्व निरीक्षक ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसे सौंप दिया था। उसी जमीन पर मकान बनाकर वह रहती है।
इसी खुन्नस को लेकर सोमवार की शाम सत्येंद्र उर्फ पुत्तन, मनोज, विनोद, नीरज, पंकज उर्फ छोटू उसके घर में घुस आए। उससे अश्लील हरकतें करते हुए गाली दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर पेट में लात मार दी। वह तीन माह की गर्भवती थी। पेट में लात मारने पर गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें