फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राष्ट्रपति के साथ पैतृक गांव परौंख में आ सकते पीएम, सीएम व राज्यपाल

विज्ञापन
राष्ट्रपति की सभा के लिए रखा पंडाल का सामान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो जून को उनके पैतृक गांव परौंख में आगमन संभावित है। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भी आने की संभावना है। गांव में जनसभा के लिए पंडाल लगाने की तैयारी की जा रही है। रविवार से इसके लिए सामान भी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पिछले साल 27 जून को अपने पैतृक गांव परौंख आए थे। इस दौरान अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों से मुलाकात की थी। वहीं, जनसभा में लोगों को संबोधित भी किया था। अब एक बार फिर से उनके संभावित आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है।
पीडब्ल्यूडी के एई विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव में आठ हेलीपैड बनने का काम शुरू हो गया है। सभा स्थल पर लगने वाले पंडाल का सामान भी आने लगा है। हेलीपैड व पंडाल समयानुसार तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष राष्ट्रपति के आगमन के समय आंबेडकर पार्क में नई प्रतिमा लगाने पर चर्चा हुई थी। अब इस पर अमल किया जा रहा है। इसके चलते पार्क में पूर्व में लगी आंबेडकर प्रतिमा के पास गड्ढे की खुदाई की गई है। इस जगह नई प्रतिमा लगाई जाएगी। ग्राम प्रधान संग्राम सिंह ने बताया कि यहां अब राजस्थान के मकराना से लाई गई आंबेडकर प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें