फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : भाजपा युवा मोर्चा मंडलमंत्री का शस्त्र प्रदर्शन करते फोटो वायरल, पुलिस बोली, नहीं मिली शिकायत

विज्ञापन
शस्त्र प्रदर्शन करते भाजयुमों के मंडल मंत्री गोविंद सोनकर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रोक के बावजूद भाजपा युवा मोर्चा के बरौर मंडल के मंत्री का रायफल व रिवाल्वर लेकर प्रदर्शन करते फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं मामले से अनजान बनी पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली के डींघ गांव निवासी गोविंद सोनकर भाजपा युवा मोर्चा में बरौर मंडल के मंत्री है। इन दिनों सोशल मीडिया में उनके दो फोटो वायरल हो रहे हैं। एक में वह रायफल लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में रिवाल्वर लिए हैं।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार उनके पास शस्त्र का कोई लाइसेंस नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि वह किसके शस्त्र लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं। ऐसा करना शस्त्र रखने के नियमों का उल्लंघन भी है। कोई लाइसेंस धारक अपने शस्त्र का इस तरह से फोटो खींचने की अनुमति नहीं दे सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा है कि मामला भाजपा से जुड़ा होने की वजह से पुलिस अनदेखी कर रही है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो में लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मंडल मंत्री के परिवार में कुछ दिनों पहले शादी थी, उसमें रायफल व रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग भी की गई थी। ये फोटो उसी दौरान की है।
शस्त्र प्रदर्शन करना गलत है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई फोटो नहीं मिला है। मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, कोतवाल भोगनीपुर
गोविंद सोनकर बरौर मंडल के मंत्री हैं। शस्त्र प्रदर्शन करते हुए फोटो वायरल होने की जानकारी नहीं है। कार्यकर्ताओं को अनुशासित आचरण में रहने की लगातार नसीहत दी जाती है। - परवेज कटियार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें