फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : जलभराव से सड़ गई धान की फसल तो कही अंकुरित हुईं बालियां

विज्ञापन
खेत पर कटी पड़ी फसल के ऊपर उगी धान की फसल दिखाता किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। पिछले माह हुई बारिश से खेत में जलभराव से किसानों की कटी धान की फसल सड़ गई। कई खेतों में कटी फसल की बालियां फिर से जम (अंकुरित) हो गई हैं।
विज्ञापन

मैथा तहसील के जसवंतपुर गांव के पांच मजरों में भी किसानों का करीब 12 सौ बीघा धान से अधिक का नुकसान हुआ है। बर्बाद हुई फसल देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरी है।
जसवंतपुर के मजरा मुगरा में किसान रमेशचंद्र राठौर ने ढाई बीघा धान की फसल बोई थी। फसल पकी तो उन्होंने कटाई कराई। इस दौरान हुई बारिश से खेत में जलभराव हो गया। इससे खेत में पड़ी धान की फसल फिर से जम गई है।
विज्ञापन

बालियों से धान के पौधे अंकुरित होकर निकल आए हैं। बर्बाद हुई फसल देखकर किसान की आंखों में आंसू छलक आते हैं। वह कहते हैं कि ढाई बीघा खेत में पंद्रह हजार रुपये की लागत आई थी।
करीब पचास हजार रुपये के धान उत्पादन की उम्मीद थी। किसान क्रेडिट कार्ड पर तीन लाख रुपये ऋण है। बैंक व तहसील से मदद के नाम पर टरकाया जा रहा है। किसान महेश राठौर की ढाई बीघा धान की फसल पानी भरने से सड़ गई। अब गेहूं की बोआई को लेकर लागत का जुगाड़ नहीं है। (संवाद)
बारिश से किसानों की फसल खराब होने की जानकारी नहीं है। अब लेखपाल को गांवों में भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार, एसडीएम मैथा
विज्ञापन

बारिश से हुए जलभराव में फसल नुकसान की जानकारी कराई जाएगी। एसडीएम मैथा से इस बाबत बात की जाएगी। फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों की मदद की जाएगी। - निर्मला संखवार, विधायक रसूलाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें