फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बारा ओवरब्रिज पर पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, नौ घंटे रहा डायवर्जन

Thu, 29 Aug 2024 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: बारा ओवरब्रिज पर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया। ऐसे में रूट डायवर्जन कर सभी वाहनों को अकबरपुर ओवरब्रिज होते हुए कानपुर की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
तेल से भरा टैंकर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में अकबरपुर थानाक्षेत्र के बारा ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया। सड़क पर चिकनाहट के चलते ब्रिज पर नौ घंटे तक यातायात बंद रखा गया। रूट डायवर्जन कर सभी वाहनों को अकबरपुर ओवरब्रिज होते हुए कानपुर की ओर भेजा गया। इससे अकबरपुर पुल के नीचे जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिसकर्मी वाहनों को बारी-बारी से गुजारते रहे।

विज्ञापन



छत्तीसगढ़ के रहने वाले विजय प्रताप छत्तीसगढ़ से टैंकर में सरसों का तेल लेकर कानपुर जा रहा था। गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब कानपुर-झांसी हाईवे पर बारा ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क पर पलट गया। इसके बाद तेल पूरे ओवरब्रिज पर फैल गया। घटना में विजय को मामूली चोट भी आईं। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओवरब्रिज पर झांसी की तरफ से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया। वाहनों को बारा ओवरब्रिज की सर्विस रोड से अकबरपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

भारी वाहन अकबरपुर कस्बा की सर्विस रोड से होते हुए ओवरब्रिज पहुंचे और फिर कानपुर की तरफ मोड़ कर रवाना हो गए। इस दौरान अकबरपुर में जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस के साथ होमगार्ड माइक लेकर बार-बार एनाउंस करते हुए नजर आए कि कोई भी वाहन ओवरब्रिज के पास न खड़े करें। इसी तरह छोटे वाहन शाहजादपुर ओवरब्रिज से होते हुए कानपुर की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान बड़े वाहनों को 10 किमी. और छोटे वाहनों को पांच किमी. का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। यही स्थिति शाम तक बनी रही। उधर, ओवरब्रिज में एनएचएआई की क्रेन से टैंकर को सीधा किया गया। इसके बाद पूरे पुल की धुलाई शुरू कर दी गई, ताकि फिसल कर कोई वाहन सवार चोटिल न हो।

सुबह करीब आठ बजे तेल से भरा टैंकर बारा ओवरब्रिज पर पलट गया था। क्रेन से उसे सीधा करा दिया गया है। शाम चार बजे तक ओवरब्रिज की धुलाई का काम चला। अगर तेल ठीक तरह से साफ नहीं हुआ तो वाहन सवार फिसल कर गिरेंगे। - शिवपाल, यातायात निरीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें