फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : 87 आंगनबाड़ी केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, नदारद 10 कार्यकर्ता व चार सहायक का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर शनिवार को डीएम व सीडीओ के निर्देश पर 87 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व चार सहायक अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

सभी का मानदेय रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्यकर्ता व सहायक की अनुपस्थिति के संबंध में सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं का भी जवाब तलब किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि शनिवार को दस ब्लॉकों के बाल विकास परियोजनाओं से जुड़े 87 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें ब्लॉक मैथा, संदलपुर, झींझक, रसूलाबाद व मलासा स्थित दस केंद्रों पर कार्यकर्ता नदारद मिलीं।
इस पर गडरियनपुरवा की कार्यकर्ता पूनम, कौरु सुल्तानपुर की सुषमा देवी व हवासपुर की विमलेश, परजनी एक की रानी शर्मा, थानापुरवा की केला देवी, गुंदार की सोनी व महोलिया की पुष्पा देवी, डुडियामऊ की पुष्पा व बम्हनौती की मिथलेश कुमारी से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कौरु मिर्जापुर की सहायक सोन कली, हवासपुर की भाग्यवती व खानपुर दो की चुन्नी बेगम और परजनी दो की सहायक शीला देवी से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें