रिचा दुबे के मामले की सुनवाई नौ मई को
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोर्ट स्थानांतरण के मामले को लेकर माती कचहरी के अधिवक्ता 20 अप्रैल से हड़ताल पर हैं। इसके चलते रिचा दुबे पर लगे फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में सुनवाई टल गई।
कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर चौबेपुर पुलिस ने फर्जी आईडी से सिम लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है।
बचाव पक्ष ने न्यायालय के क्षेत्राधिकार को लेकर एक प्रार्थना पत्र अदालत में दिया था। इसमें गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन हड़ताल के चलते मामला टल गया। अब सुनवाई के लिए नौ मई की तिथि निर्धारित की गई है।