फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने में मदद के लिए बढ़ रहे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना महामारी रोकने और पीड़ितों की मदद के लिए प्रधान, समाज सेवी व उद्यमियों ने हाथ बढ़ाए हैं। कुछ लोग जरूरतमंदों को राशन और भोजन बांट रहे हैं।
विज्ञापन

रायपुर स्थित अनुभव प्लास्ट के मालिक विनम्र गुप्ता ने डीएम को सद्भावना समिति के नाम पांच लाख रुपये की चेक दी। इस मौके पर सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, अनुभव प्लास्ट के चेयरमैन ओंकार नाथ गुप्ता, निदेशक प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे। मॉल इंडस्ड्रीज मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के चेयरमैन हरदीप राखरा, कंवलजीत सिंह, सुनील गुप्ता ने राशन सामग्री के दो सौ पैकेट सीडीओ जोगिंदर सिंह को दिए। हर पैकेट में आटा, चावल, दाल, रिफाडंड, मसाला है। सरवनखेड़ा ब्लाक के गंगरौली, बिल्टी, गजनेर, कौसम प्रधानों ने पांच-पांच हजार रुपये, लोहारी प्रधान ने सात हजार, दुआरी प्रधान ने 11 हजार, सूरजपुर प्रधान ने 51 सौ, कोरारी व जिठरौली प्रधान ने 35-35 सौ रुपये की चेक सीडीओ को दी। अमरौधा ब्लाक के देवराहट व नगीना बांगर प्रधान ने सात-सात हजार रुपये दिए। महेरा, अहरौली, पनियामऊ प्रधान ने पांच-पांच हजार रुपये की मदद की। स्पर्श इंडस्ट्रीज के विजय व प्रशांत अग्रवाल ने सात लाख रुपये की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष व चार लाख रुपये की चेक सद्भावना समिति के नाम दी। रसूलाबाद ब्लाक के 36 प्रधानों ने एक लाख 32 हजार रुपये की चेक सीडीओ को दी। पुखरायां के विकास खंड अमरौधा के पांच ग्राम प्रधानों ने 29 हजार रुपए सद्भावना सहयोग समिति को दिए हैं। देवराहट के मदन लाल व नगीना बांगर के धर्म सिंह ने सात-सात हजार, महेरा के शिव स्वरुप, अहरौलीघाट की विनीता देवी व पनियामऊ के अनूप कुमार ने पांच-पांच हजार दिए हैं। पुखरायां नगरपालिका के सफाई कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने उनको माला पहनाई और भोजन के पैकेट दिए। शिवली में व्यापार मंडल ने मंगलवार को दो सौ खाने के पैकेट कस्बा शिवली व जोगीडेरा गजानिवादा में बांटे। 50 पैकेट एसडीएम रामशिरोमणि को वितरण के लिए सौंपे गए। इस दौरान रमाकांत अग्निहोत्री, हिमांशु शर्मा, मोनू सिंह, टीटू पटवा, सोनू यादव रहे। अमरनाथ समिति की ओर से जोगीडेरा भगाननेवादा में 40 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर सुनील मिश्रा, चारु, चंदन तिवारी, विपिन, रमारमण श्रीवास्तव, गुड्डू दुबे, सूरज, गोलू, श्याम रहे। रसूलाबाद में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल दुबे, गोविंद शुक्ला, चंदू गुप्ता, एहतिसान खान, अकील खान, पंकज सिंह गौर ने 90 जरूरतमंदों को पांच किलो आटा, दो किलो चावल, सरसों का तेल, मसाला, नमक व चीनी वितरित की। भाकियू के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गौर ने नायब तहसीलदार मनोज रावत को गरीबों में वितरित करने के लिए पांच क्विंटल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें