फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढ़ों भरी सर्विस लेन पर चला दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगीसापुर। कानपुर-इटावा हाईवे पर कस्बा मुंगीसापुर में सर्विसलेन गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे पैदल राहगीरों का चलना दुश्वार है। कई बार गड्ढों की चपेट में आकर बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बा से कैरामऊ तक हाईवे किनारे सर्विस लेन है। यह लेन देखरेख के अभाव में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढे होने से यहां आए दिन हादसे होते हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरता है इससे कई बार बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। काफी समय से यह सड़क खराब है। कस्बे के कल्लू गुप्ता, मोहित जायसवाल, डॉ. जसवंत कटियार, विपिन तिवारी केशव द्विवेदी आदि ने बताया कि इसी रास्ते से छात्र-छात्राएं स्कूल जाते हैं। गड्ढे होने से परेशानी होती है। लोगों का आरोप है कि हाईवे प्राधिकरण शिकायत की अनसुनी किए है। हाईवे मेंटीनेंस के अधिकारी पीयूष कटियार ने बताया कि जल्द ही सर्विस लेन को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें