फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति की मौत

विज्ञापन
सिकंदरा सीएचसी में मौजूद परिजन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा। पीतमपुर गांव के पास सोमवार सुबह कानपुर इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जालौन जिले के निवासी दंपति की मौत और दो बच्चे घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। वह गांव में रहकर खेती करता था।
विज्ञापन

जालौन जिले के कुठौंद मुडेरा गांव निवासी शंकर सिंह (43), पत्नी सपना (40), बेटे देवेंद्र (12) व राघवेंद्र (10) को बाइक से लेकर साढ़ू की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने कानपुर जा रहे थे। हाईवे में पीतमपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपति व बच्चे सड़क पर गिर गए। ट्रक दंपति को रौंदते हुए निकल गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बच्चों को सिकंदरा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद हाईवे पर भीड़ लग गई। थाना प्रभारी रजनेश चौहान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे में दंपति की मौत से मासूमों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया। परिजनों ने बच्चों को इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। सोमवार को घर से कानपुर के लिए निकलते समय दोनों बच्चों ने कानपुर चलने की जिद की थी। मृतक के छोटे भाई बृजभान सिंह ने बताया कि शंकर सिंह बच्चों को घर पर ही छोड़ना चाहते थे, लेकिन दोनों से मौसा के घर जाने की जिद की। इस पर शंकर सिंह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें