फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदेसा में 30 बीघा जमीन पर बनेगा गोआश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। भदेसा गांव में 30 बीघा जमीन पर गो आश्रय स्थल का जल्द निर्माण शुरू होगा। नायब तहसीलदार ने तीन गांवों की रिपोर्ट भेजी थी। इस पर एसडीएम ने भदेसा गांव में गोशाला बनाने की मंजूरी दी।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा क्षेत्र में एक भी गो आश्रय केंद्र न होने से छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान रहते हैं। किसानों ने कई बार अधिकारियों से मिलकर गो आश्रय केंद्र बनवाए जाने की मांग की थी। इस पर 24 जनवरी को नायब तहसीलदार संजय ने कानूनगो व संबंधित लेखपालों के साथ निनाया, हिलौठी व भदेसा गांव का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम को दी थी। इसमे भदेसा गांव के गाटा संख्या 268 में 30 बीघे जमीन पर गो आश्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास करते हुए सीमांकन किया गया है। कानूनगो हरिशंकर शुक्ल ने बताया कि भदेसा गांव में गो आश्रय केंद्र का निर्माण का कार्य अतिशीघ्र शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें