फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बेटी की विदाई के बाद उठी मां की अर्थी, मातम में बदलीं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कानपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार शाम को बेटी की शादी के दौरान हृदयगति से रुकने से मां का निधन हो गया। इससे विवाह समारोह के दौरान खुशियां मातम में बदल गईं। जल्दी से विवाह की रस्में पूरी कराई गई। बेटी की विदाई के बाद गेस्ट हाउस से ही मां की अर्थी उठी। शव गांव लाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सिकंदरा के नैनापुर के अमरनाथ कटियार की बेटी नेहा की शादी पास के गांव में जय नारायण के बेटे अनूप कटियार के साथ हुई है। वैवाहिक कार्यक्रम केशवपुरम कल्याणपुर के दुर्गा लॉन में हो रहे थे।
सोमवार रात आठ बजे बरात पहुंची। इस बीच मां संतोषी देवी कि अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर गईं। पति अमरनाथ कटियार उन्हें तत्काल पास के एक हास्पिटल ले गए।
विज्ञापन

डॉक्टर ने हृदय गति रुकने से मौत होने की बात कही। वहां से लौटे पिता ने बेटी से मां के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही। वैवाहिक रस्में जल्दी से पूरी की गईं। इसके बाद मंगलवार की सुबह बेटी की विदाई कर दी।
ससुराल पहुंचने पर उसे मां के निधन की खबर दी गई। वहीं परिजन गेस्ट हाउस से महिला का शव लेकर गांव आए। इस दौरान बेटी भी अपने पति के साथ गांव पहुंची। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें