फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पारा 43 डिग्री, आसमान से बरस रही आग, छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा

विज्ञापन
तेज धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अप्रैल जैसे-जैसे बीत रहा है, वैसे-वैसे सूरज की तपिश भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही गर्म हवा चलने की वजह से लोग बेहाल रहे। वहीं रात का पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से तेज धूप व करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा के चलते दोपहर तक सड़कें सूनी हो गईं। इस दौरान बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग मुंह बांधकर घरों से बाहर निकले।
लोग तेज धूप से बचने के लिए सिर पर तौलिया, आंखों में चश्मा लगाए थे, लेकिन यह उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों के अलावा पशु-पक्षी भी बेहाल थे।
विज्ञापन

दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे गर्मी के बीच पसीने से तरबतर होकर घर पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लू चलने की वजह से लोगों से सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने इस सप्ताह आसमान साफ रहने के साथ ही दिन का तापमान अधिक होने व तेज गति से हवाएं चलने की आशंका जताई है। पशुपालकों को सलाह दी है कि वह सुबह व शाम के समय मवेशियों को नहलाएं। साथ ही तीन से चार बार ठंडा पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें