फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में ही तार-तार हो रही धारा 144

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लेखपालों ने ही धारा 144 का उल्लंघन किया। माती स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को भी लेखपालों ने धरना देकर नारेबाजी की। एसडीएम आनंद कुमार सिंह का कहना है कि धारा 144 तोड़ने पर लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था कायम रखने को लेकर जिले में 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। इस अवधि में धरना, प्रर्दशन, सभा पर रोक लगा दी गई है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने धारा 144 का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। इसके बाद भी माती स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपालों का धरना चल रहा है। लेखपाल वेतन, पेंशन, भत्ता विसंगति को दूर करने, बाइक भत्ता दिए जाने, रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने संबंधी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार दीक्षित ने कहा कि आरपार की लड़ाई होगी। लेखपालों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। लेखपालों ने संगठन के पक्ष में नारेबाजी की। लेखपाल 26 दिसंबर तक धरना देकर कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं 27 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। धरने में सुधीर दुबे, गिरजेश परिहार, महेंद्र प्रसाद, कमल किशोर, सुरेश राजपूत, संतोष सिंह, नितिन बाजपेई, शिवम यादव मौजूद रहे। उधर, लेखपालों की हड़ताल से नकल खसरा, बैनामा आख्या, पैमाइश, आय, जाति, निवास में आख्या लगाने का काम पूरी तरह से बंद है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें