फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की जगह पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बा में शास्त्री नगर के पुरानी मुगलरोड के किनारे कब्रिस्तान के पास प्लाट की जगह को लेकर दो पक्षों विवाद हो गया। एक पक्ष ने चिहांकित जगह पर बनाए गए पिलर तोड़ दिए। साथ ही कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए जमीन का चिहांकन कराए जाने की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन

कस्बा के शास्त्री नगर निवासी मुजीद अहमद ने बताया कि बंजर जमीन का उपयोग कब्रिस्तान के रूप में अर्से से किया जा रहा है। जमीन बंजर के रूप में राजस्व विभाग के अभिलेखों में भी दर्ज है। इस जमीन पर कस्बा के सीताराम कटियार ने खंभे लगवाकर कज्जा कर लिया था। उच्च न्यायालय के आदेश ने तीन महीने में यह मामला निस्तारित किए जाने के आदेश प्रशासनिक अफसरों को दिए थे।
इसके बाद भी तय समय पर मामले का निस्तारण नहीं किया गया। वहीं, सीताराम कटियार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार उक्त बंजर भूमि से उसकी जगह निकालकर एसडीएम ने चिहांकन कराया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने रविवार को खंभे तोड़ दिए हैं। साथ ही झगड़ा करने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और मामला शांत कराया। एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने बताया कि चाटबंदी (जमीन की नाप) के तहत फिर से जगह की नाप कराने की लोगों मांग की है। दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। दोबारा नाप करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें