फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: बालिका की हत्या कर जालौन में फेंका शव, यमुना नदी किनारे मिली लाश

Mon, 26 Dec 2022 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बालिका को मौत के घाट उतारने के बाद जालौन में शव फेंका। यमुना नदी किनारे शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव से 19 दिसंबर की रात लापता हुई बालिका की हत्या कर शव जालौन में फेंक दिया गया। कालपी के सुरौली व रैड़ गांव के बीच यमुना नदी किनारे शव मिलने पर परिजन बिलख पड़े। बालिका के पैर पैजामे से बंधे मिले हैं। मछुआरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

विज्ञापन


वहीं, कालपी व भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दौलतपुर गांव निवासी सोबरन सिंह की पुत्री नेहा (8) 19 दिसंबर की रात आठ बजे अचानक लापता हो गई थी। बालिका की काफी खोजबीन के बाद मां अनीता ने पुलिस को अपहरण का आरोप लगा तहरीर दी थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अमरौधा चौकी इंचार्ज रजनीश सिंह ने पुलिस बल और प्रधान गोपाल सिंह के साथ बालिका की तलाश शुरू की थी। वहीं, आईजी प्रशांत कुमार व एसपी सुनीति ने भी गांव पहुंचकर जांच की थी।

आईजी ने ड्रोन कैमरे से जंगल में बालिका की तलाश भी कराई थी। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के मछुआरों को बालिका का फोटो दिखाकर सूचना देने के लिए कहा था। गांव के प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम यमुना नदी उस पार कालपी थाना क्षेत्र के सुरौली के मछुआरों ने नदी किनारे एक बालिका का शव मिलने की सूचना दी। इस पर वह प्रधान गोपाल सिंह, बालिका के पिता सोबरन सिंह व अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो मौके पर नेहा का शव मिला। उसके पैर पैजामे से बंधे थे। चेहरे पर भी चोट के निशान दिखे। सूचना पर कालपी व भोगनीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद कालपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया। इस दौरान भोगनीपुर पुलिस की ओर से कुछ लोगों को हिरासत में लेने की भी चर्चा रही। कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि शव को जालौन पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने किसी को भी हिरासत में लेने की बात से इनकार किया। वहीं, बालिका का शव मिलने की सूचना पर दौलतपुर गांव में मां समेत अन्य परिजन बिलख पड़े।

शव मिलते ही गांव में पसरा सन्नाटा 
बालिका शव मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग दरवाजा खोल कर देखते हैं और किसी के कुछ पूछने पर फिर बंद कर लेते हैं। कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। रात में बच्ची को किसने कब देखा अब यह भी कोई नहीं बता रहा है। जिन दुकानदारों से आईजी ने बात की थी वह भी कुछ बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें