फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : नगर पंचायत डेरापुर में विकास कार्यों की जांच शुरू, डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। नगर पंचायत डेरापुर में कराए गए विकास कार्यों में गोलमाल की शिकायत पर डीएम नेहा जैन ने जांच शुरू करा दी है। इसके लिए एसडीएम डेरापुर की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की है। इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने भी डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नारायण नगर वार्ड निवासी रामचंद्र द्विवेदी ने नगर पंचायत प्रशासन पर डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट, एसी की खरीदारी व एमआरएफ सेंटर के निर्माण में लाखों रुपये का घोटाला किए जाने का आरोप लगाया था।
रामचंद्र ने इस बाबत मुख्यमंत्री, डीएम व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की थी। यह खबर 29 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन

प्रकाशित खबर व शिकायती पत्र को सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया ने गंभीरता से लेते हुए डीएम को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा है।
इधर, डीएम ने इस प्रकरण की जांच के लिए एसडीएम डेरापुर, अधिशासी अभियंता विद्युत और अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की टीम गठित की है। इस तीन सदस्यीय टीम से जांच कर जल्द रिपोर्ट भी डीएम ने मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें