फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: घायल युवक को चौकी में बैठाया, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम, सीओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Sat, 03 Oct 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंगलपुर थाना क्षेत्र में दरोगा की कार से घायल युवक को चौकी में बैठाए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाज के बाद प्रार्थना पत्र देने पहुंचे धर्मेंद्र (26) को पुलिस द्वारा रोके जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने मिंडा कुआं के पास सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजनों और ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में चौकी प्रभारी की कार की टक्कर से पैर टूटने के बाद इलाज कराकर घर लौटे युवक को प्रार्थना पत्र देने पर पुलिस चौकी में बैठाए जाने से ग्रामीण भड़क गए। शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने मिंडा कुआं के पास सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ डेरापुर ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के विजय मंडली गांव के पास कुछ दिन पहले रसूलाबाद थाना क्षेत्र की नारखुर्द चौकी में तैनात चौकी प्रभारी की कार की टक्कर से धर्मेंद्र कुमार (26) पुत्र अमर सिंह घायल हो गए थे। हादसे में उनका पैर टूट गया था। इलाज के बाद घर लौटे धर्मेंद्र शनिवार को मामले में प्रार्थना पत्र देने चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें चौकी में बैठा लिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।

विज्ञापन

http://



एक घंटे तक जाम के कारण यातायात रहा प्रभावित

बड़ी संख्या में ग्रामीण मिंडा कुआं के पास पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर मंगलपुर और रसूलाबाद थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ डेरापुर धर्मेंद्र रघुवंशी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने मामले की जांच कराने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। सीओ डेरापुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें