फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना पति: डंडे-धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या, विवाद के बाद चेहरे पर किए थे कई वार, आरोपी फरार

Thu, 19 Mar 2026 12:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: उरसान गांव में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पति रजत कश्यप ने अपनी पत्नी मिथलेश (28) की डंडे और धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की सास संजू देवी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया गया कि मृतका मिथलेश का मायका रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में है।

Trending Videos
विज्ञापन





आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उसके पिता दशरथ का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की सूचना मृतका के भाइयों रवि और गौतम कश्यप को दे दी गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीमें आरोपी पति की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें