फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाक्टर मिले नदारद, भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
सीएचसी अकबरपुर में उपस्थित रजिस्ट्रर देखते सीएमओ डा. राजेश कटियार - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर सीएचसी में शनिवार को डॉक्टर नहीं होने से ओपीडी में मरीज परेशान रहे। किसी ने फोन पर सीएमओ से शिकायत की। सीएचसी पहुंचे सीएमओ को दो डॉक्टर गैरहाजिर मिले। उन्होंने सीएचसी प्रभारी से कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने सीएचसी प्रभारी से ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए कहा। गैर हाजिर मिले दोनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में ज्यादा मरीज थे। रात की इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुनील को आठ बजे ड्यूटी ऑफ करनी थी। मरीज अधिक होने पर वह 11 बजे तक मरीज देखते रहे। इसके बाद उन्होंने सीएचसी प्रभारी को अवगत कराया और चले गए। कोई अन्य डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा। किसी ने ओपीड़ी में मरीजों की भीड़ एकत्र होने और कोई डॉक्टर नहीं होने की जानकारी सीएमओ को दे दी। कुछ देर में ही सीएमओ डॉ. राजेश कटियार सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. आइएच खान को बुलाकर नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिका देखी। डॉ. मयंक मिश्र व संविदा पर तैनात डॉ. जीपी द्विवेदी गैर हाजिर थे। सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को बताया कि डॉ. गजाला अंजुम सीएल पर हैं। डॉ. शिखा श्रीवास्तव व डॉ. अरुणेंद्र का डे आफ है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को अनुपस्थिति डॉक्टरों का स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को ओपीडी में आए मरीज देखने का निर्देश दिया।
अक्सर गायब रहते डॉक्टर
अकबरपुर सीएचसी में मरीज अधिक संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन डॉक्टरों के गायब रहने का ढर्रा आम है। आए दिन की यह स्थिति देखने को मिलती है। अकबरपुर की रानी देवी, आघू रोड निवासी सुरेश ने बताया कि कई बार डॉक्टर नहीं आने से इंतजार करने में वक्त जाया होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें