फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
चेस्ट फिजीशियन कक्ष के बाहर डॉक्टर के इंतजार में खड़े मरीज। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के हालात नहीं सुधर रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में डॉक्टर के इंतजार में मरीज बैठ रहे। इंतजार करते हुए मरीज घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल अकबरपुर की ओपीडी में 11:30 बजे नेत्र रोग विशेषज्ञ का कक्ष खाली था। बाहर कुर्सियों पर मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी पर पता चला कि एक नेत्र रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं और दूसरी कहीं अस्पताल में हैं। इसी तरह बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन, सर्जन के कक्ष तो खुले थे, लेकिन विशेषज्ञ गैरहाजिर रहे। सबसे अधिक समस्या चेस्ट फिजीशियन की ओपीडी में थी। वहां पर मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। डॉक्टर के न आने से मरीज घंटों इंतजार करते मिले। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई अकबरपुर क्षेत्र के परसद्दापुर गांव निवासी तुलसी ने बताया कि ठंड के कारण सीने में दिक्कत थी। सुबह ही अस्पताल चली आई। पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टर कक्ष में पहुंची तो वहां कोई नहीं था। मजबूरी में काफी देर से लाइन में लगी रही। अकबरपुर के ही नरिहा गांव की रानी ने बताया कि चेस्ट में जकड़न की समस्या हुई थी। टेंपो से अस्पताल आई। डॉक्टर नहीं मिले।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी हरिश्चंद्र ने कहा कि खेत पर जाने के दौरान ठंड लग गई। डॉक्टर के न होने से काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। रनियां से आई शारदा ने बताया कि पुत्र साहिल को बुखार, खांसी-जुकाम की समस्या होने पर बाल रोग डॉक्टर के पास आई थी। आधा घंटे इंतजार करने पर भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इससे समस्या हुई है। जिला अस्पताल पुरुष के प्रभारी सीएमएस डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि फिजीशियन को छोड़कर अन्य सभी डॉक्टर आए थे। शायद चाय पीने के लिए इधर-उधर चले गए होंगे। मरीजों को समय से देखने के निर्देश डॉक्टरों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें