फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः इस माह से नलकूपों का आधा आएगा बिजली बिल, 12 हजार किसानों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। निजी नलकूप वाले जिले के करीब 12 हजार किसानों को इस महीने से बिजली बिल कम भरना पड़ेगा। इस माह से आधा बिजली का बिल आएगा। हालांकि तय से अधिक खर्च पकड़े जाने पर तीन गुना पेनाल्टी का झटका भी लगेगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 11978 निजी नलकूप हैं। सबसे अधिक पुखरायां खंड में 5386 निजी नलकूप हैं। रनियां खंड में 4336 और झींझक खंड में 2256 निजी नलकूप हैं। रीडिंग से बिल व अनमीटर्ड कनेक्शनों पर एक समान व्यवस्था लागू की गई है।
किसानों से 170 रुपये प्रति एचपी (हार्स पॉवर) लोड के अनुसार प्रतिमाह बिल लिया जाता है। सरकार ने फरवरी से नई व्यवस्था के तहत 85 रुपये प्रति एचपी प्रति माह बिल लागू कर दिया है। मार्च में बिलिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अभी तक एक नलकूप का बिल लगभग ढाई हजार रुपये तक आता था। अब आधा आने से आर्थिक बचत होगी। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि अब प्रति एचपी 85 रुपये के अनुसार नलकूप का बिल हर माह किसान को देना होगा। मार्च की बिलिंग में यह लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें