पुखरायां। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसरजापुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां बीएसए और नगरपालिका अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
बीएसए रिद्धी पांडेय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव इसके दीवानों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। आज की पीढ़ी को आजादी के नायकों से प्रेरित होकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री ने कहा कि महासंघ आजादी के अमृत महोत्सव को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशंभर नाथ द्विवेदी, डॉ. गोवर्धन लाल शुक्ल, हजारी लाल सचान, राजेश सचान, लालाराम, बद्री प्रसाद सचान, सत्तीदीन शर्मा, गोकुल प्रसाद सचान, रामप्रकाश, बिहारीलाल सचान, शिवप्रसाद सचान और शहीद सैनिक अनुराग सिंह व सभाजीत सिंह के परिजनों को भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
बीएसए ने विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें वितरित की। महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रदीप तिवारी ने बीएसए को तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में महासंघ के सक्रिय सहयोग की बात कही। यहां नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, बीईओ मलासा दिनेश त्रिपाठी, बीईओ अमरौधा आनंद भूषण, राजकुमारी, मनोज शुक्ल, रवि द्विवेदी, सुनील सचान, नीरज गुप्ता, नरेंद्र दोहरे, डॉ. अभयदीप मिश्र, अंजली राणा, कल्पना सचान मौजूद रहीं।
वहीं, मूसानगर रे फत्तेपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसेवक की पत्नी रामदेवी को सम्मनित किया। यहां बच्चों ने भारत माता की वंदना कर आजादी के दीवानों के गीत गाए। इस दौरान प्रधानाध्यापक रेखा देवी, रामजी शुक्ल, अजय पाल सिंह, विजय शंकर आर्य मौजूद रहे।