फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : परिषदीय विद्यालयों के 72209 बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे और बैग के लिए मिले 12-12 सौ रुपये

विज्ञापन
डीबीटी बैठक में मौजूद राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व डीएम सीडीओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे व बैग आदि की राशि डीबीटी के माध्यम से दी। यह धनराशि लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी गई है। जनपद में पंजीकृत कुल 172214 बच्चों के सापेक्ष 72209 छात्र-छात्राओं को 12-12 सौ रुपये दिए गए हैं। यह कुल पंजीकृत बच्चों का करीब 42 फीसदी है।
विज्ञापन

जनपद के 1925 परिषदीय विद्यालयों में 172214 बच्चे पंजीकृत हैं। अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जूता, मोजा, स्कूल ड्रेस, बैग आदि खरीदने के लिए 12-12 सौ रुपये की धनराशि दी जाती है।
सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों के खातों में ड्रेस, जूते-मोजे व बैग आदि की किस्त डीबीटी के माध्यम से भेजी।
विज्ञापन

माती में कलक्ट्रेट सभागार में वेबकास्टिंग के जरिये मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। डीएम नेहा जैन की अध्यक्षता व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले में भी कार्यक्रम हुआ।
मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की। कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है। लाभार्थी को सीधे बैंक खाते में धनराशि दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों की यह जिम्मेदारी है कि इस धनराशि से बच्चों के लिए निर्धारित ड्रेस, जूते-मोजे, व बैग खरीदें। ड्रेस के लिए निर्धारित छह सौ रुपये सिलाई के लिए स्वयं सहायता समूह से संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधन के दौरान परौंख भ्रमण का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वहां के एक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां पढ़ाया जा रहा था एक-एक, हमारी नाक एक। कहा कि इससे बच्चे गिनती के साथ-साथ शरीर के अंगों के बारे में भी जानकारी ले रहे थे।
कार्यक्रम में डीएम व सीडीओ सौम्या पांडेय ने भी विचार रखे। इस दौरान बीएसए रिद्धी पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, डीसी मुस्ताक अहमद, विवेक दलेला, विनय विश्वकर्मा, बीईओ दिनेश कुमार त्रिपाठी, अजब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें