फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : हरियाणा में फुटपाथ पर सोते समय चार युवकों को ट्रक ने रौंदा, शव पहुंचे गांव तो मचा कोहराम

विज्ञापन
रिवरी गांव में मृतकों के परिजनों से बात करते तहसीलदार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। हरियाणा प्रांत के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रसूलाबाद क्षेत्र के रिवरी गांव निवासी तीन और उससे सटे दाती गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को चारों के शव हरियाणा से उनके गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की हालत देख गांव के लोगों की भी आंखें भर आई। बाद में गांव में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रिवरी गांव निवासी सुशील (26) पुत्र रूप सिंह, कांति स्वरूप उर्फ बउआ (23) पुत्र चंद्रपाल, मोनू (23) पुत्र बहादुर व रामू (25), श्यामू (22) और अवनीश (19) सभी पुत्र विनोद व दांती गांव निवासी नीरज हरियाणा प्रांत के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में मजदूरी करने के लिए एक महीने पहले गए थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार को काम करने के बाद सभी युवक सड़क के किनारे फुटपाथ पर सो गए थे। गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को रौंद दिया। हादसे में कांति स्वरूप, मोनू, सुशील व नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, श्यामू, अवनीश घायल हो गए। रामू बाल-बाल बच गया। पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव हरियाणा से उनके गांव पहुंचे, तो परिजनों में रोना-पीटना मच गया। सुशील के पिता रूप सिंह, मां कमला व गर्भवती पत्नी रेखा, बेटा राज, बेटी जान्हवी बिलखते रहे।
घर के इकलौते चिराग की मौत से मां व पिता बेहाल हैं। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से रिवरी गांव में मातम का माहौल है। कई घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। वहीं, नीरज की मौत से दांती गांव में भी सन्नाटा पसरा रहा।
हादसे में जानकारी पर तहसीलदार राजकुमार चौधरी और क्षेत्रीय लेखपाल अनुपमा व उत्तम गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रधान को पीड़ित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए। बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को हरियाणा सरकार की तरफ से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें