फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बाइक शोरूम से चार लाख नकद और घर से दो लाख का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बे में बुधवार रात बाइक शो रूम में सेंध लगाकर चोर लॉकर में रखे चार लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने पास के गांव जसवापुर में एक घर से नकदी व जेवर मिलाकर करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

गजनेर कस्बे में लकड़मंडी तिराहे पर दुआरी गांव के गोपाल शुक्ला की पांडेय मोटर्स के नाम से बाइक एजेंसी है। बुधवार शाम एजेंसी बंद कराकर वह घर चले गए। सुबह करीब दस बजे वह जब शोरूम में पहुंचे तो देखा कि पीछे से सेंध लगी है।
लॉॅकर टूट व करीब चार लाख रुपये नदारद दिखे। सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया कि बुधवार को चार बाइक बिकी थीं। इसके रुपये चोर चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सीसीटीवी में रात 3:50 बजे एक चोर शो रूम में आता व 4:05 बजे निकलता दिखा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
उधर, जसवापुर गांव निवासी ज्ञानी सिंह ने बताया कि बुधवार रात मकान के बाहर की तरफ परिवार के साथ सो रहे थे। रात में चोर बाउंड्रीवाल से चढ़कर अंदर आए। इसके बाद पत्नी रेखा सिंह के तकिए के नीचे रखी चाबी का गुच्छा उठा ले गए।
कमरे का ताला खोलकर बक्से में रखे 20 हजार नकद, जेवर समेत करीब दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। सुबह जगने पर चोरी की जानकारी हुई। मामले में एसओ गजनेर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें