फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पेड़ काटने से मना करने पर वनकर्मी को पीटा, तीन लोगों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बैरीसाल के मजरा चित्ता निवादा के जंगल में मंगलवार को विलायती बबूल पेड़ को काटने से रोकने पर कुछ लोगों को वन कर्मी को पीट दिया। वनकर्मी ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उसरी गांव निवासी रामचंद्र वन विभाग में वाटर मैन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह वह बैरी साल के मजरा चिता निवादा स्थित जंगल के भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उसरी गांव निवासी शोभाराम, वीरू व विकास को विलायती बबूल का पेड़ काटते देख उन्हें रोकने के साथ वीडियो बना लिया।
इस पर तीनों ने उसे अपशब्द कहते हुए पीटा। इससे उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। रामचंद्र ने तीनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें