फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : परौंख में पांच जोनल व 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्था, कई अन्य जनपदों के अधिकारी भी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परौंख में हेलीपैड स्थल, सेफ हाउस, जनसभा मंच, पथरी देवी मंदिर, मिलन केंद्र, आंबेडकर भवन आदि स्थानों पर अलग-अलग दायित्व निभाने के लिए पांच जोनल व 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, इटावा से आए एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, कन्नौज के एडीएम गजेंद्र कुमार, फर्रुखाबाद के एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
हेलीपैड की व्यवस्था की निगरानी एडीएम जेपी गुप्ता तैनात रहेंगे। औरैया, फर्रुखाबाद कन्नौज से आए छह एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर सहयोग करेंगे। एडीएम जयप्रकाश के साथ नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ये सभी विभिन्न स्विस कॉटेज में तैनात रहेंगे। एडीएम गरिमा सिंह के साथ दस सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ये मंच, सभा स्थल, मीडिया गैलरी आदि की व्यवस्था देखेंगे। एडीएम गजेंद्र कुमार के साथ छह सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे।
यह पथरी देवी मंदिर, आंबेडकर भवन, मिलन केंद्र, वीरांगना झलकारी बाई राजकीय इंटर कॉलेज आदि में व्यवस्था देखेंगे। जबकि एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के साथ पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ये संपूर्ण पार्किंग, वीआईपी पार्किंग आदि देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें