फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मंगलपुर उपकेंद्र के तीन फीडरों में लगी आग, डेढ़ सौ गांवों में अंधेरा

विज्ञापन
सबस्टेशन के जले उपकरण देखते कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। विद्युत उपकेंद्र मंगलपुर में शॉर्ट सर्किट से बुधवार को सिकहिला फीडर की मशीन में आग लग गई। कुछ देर में आग ने डिलवल व मंगलपुर फीडर की मशीन व केबलों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तब तक तीनों फीडरों की मशीनें व केबल जल गईं। जेई ने 20 लाख के नुकसान की बात कही है। वहीं, उपकरण जलने से करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोगों को पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ी। अब वैकल्पिक तौर पर आग से बचे दो फीडरों से क्षेत्र के गांवों को आठ-आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी।
मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिकहिला फीडर में जिगना व पलहनापुर गांव के बीच तार टूटने के कारण मंगलवार रात करीब ढाई बजे से विद्युत सप्लाई बंद थी। फाल्ट की मरम्मत के बाद जैसे ही एसएसओ महेश चंद्र ने बुधवार सुबह 10:58 बजे सिकहिका फीडर की सप्लाई चालू की, तभी मशीन में आग लग गई।
विज्ञापन

इसके पहले कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। वहां मौजूद एसएसओ व लाइनमैनों ने बाहर भागकर सूचना जेई को दी। जेई ने सिकंदरा पारेषण केंद्र में जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। कर्मियों ने अग्निशमन सिलिंडर से आग पर काबू करना चाहा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक डिलवल, मंगलपुर व सिकहिला फीडरों की मशीन व केबलें जल गई।
वहीं, सधना ग्रामीण व सधना नलकूप फीडरों की मशीन व केबलों को बचा लिया गया। जेई सचिन यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से तीन फीडरों की मशीन व केबलें जल गई है। शार्ट सर्किट क्यों हुआ, इसकी जांच की जाएगी। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें