फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Thu, 04 Apr 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लग गई। आग से करीब 30 लाख का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
दुकान में जली साड़ी व फर्नीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के पुखरायां में मंडी मोड़ स्थित साड़ी की दुकान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से साड़ियां जल गई। दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने 30 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


पुखरायां कस्बा राजीव नगर निवासी शिवाजी ने बताया कि मेन रोड मंडी मोड़ के पास उनकी साड़ी की दुकान है। जिसमें सहालग शुरू होने के कारण नया माल मंगवा कर भरा गया था। बुधवार की देर शाम नौ बजे रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में बिजली के तार से हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे साड़ियाें सहित फर्नीचर जलने लगा। रात डेढ़ बजे दुकान के पास से ट्रैक्टर लेकर निकले व्यक्ति ने देखा तो जानकारी दी।

मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास के साथ ही भोगनीपुर फायर स्टेशन सूचना की। मौके पर कस्बा चौकी का पुलिस बल पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखी साड़ी और फर्नीचर जल गया। बताया कि आग लगने से लगभग तीस लाख का नुकसान हुआ। जिसकी तहरीर भोगनीपुर कोतवाली में दी है। कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें