फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही एम्बुलेंस कंटेनर में घुसी, चालक की मौत और चार गंभीर घायल

Thu, 04 Apr 2024 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में अनियंत्रित एम्बुलेंस खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
,kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र में राजस्थान से शव लेकर झारखंड जा रही एम्बुलेंस हाईवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसा गुरुवार सुबह हुआ है, जिसमें एम्बुलेंस चालक की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन

झारखंड के झुमरी तलैया निवासी निशांत अपने पिता का शव निजी एम्बुलेंस से लेकर गांव जा रहा था। एम्बुलेंस को आदित्य बाबू चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना तालग्राम के अमोलर अंडरपास पर खड़े कंटेनर में अनियंत्रित एम्बुलेंस पीछे से जा घुसी।
इसमें चालक की मौत हो गई और चार लोगों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी व चौकी प्रभारी अनमोल राममनोज द्विवेदी व सचिन ने घायलों को अस्पताल भेजा। चालक के शव को मेडिकल कॉलेज तिर्वा की मोर्चरी में रखवाया गया है। चालक के पास मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने एम्बुलेंस मालिक को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें