फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : नवेड़ी फीडर में लगी आग, 20 गांवों की बिजली गुल, विद्युत व दमकल कर्मियों ने बुझाई

विज्ञापन
नवेड़ी फीडर में लगी आग बुझाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। गौसगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र के नवेड़ी फीडर में शनिवार की शाम आग लग गई। अवर अभियंता सहित कर्मचारियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर किसी तरह आग बुझाई। फीडर का ट्रांसफार्मर जल जाने से लगभग 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम उपकेंद्र के नवेड़ी फीडर में अचानक आग लग गई। इससे तेज लपटें उठने लगीं। आनन फानन में सबमर्सिबल चालू कर और बालू आदि से कर्मचारी आग बुझाने में जुट गई।
सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। सभी ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग लगने के कारण फीडर का ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे क्षेत्र के लगभग 20 गांवों की सप्लाई ठप हो गई। मरम्मत के बाद सप्लाई चालू की कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें