Kanpur Dehat News: गोदाम में आग बुझाने के लिए इंतजाम किए गए थे, लेकिन उपकरण सक्रिय नहीं थे। फायर एनओसी भी नहीं थी। इसको लेकर फैक्टरी संचालक को अग्निशमन विभाग नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
कानपुर देहात के जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में आनंदेश्वर फैक्टरी में शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना पर दमकल टीम पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, प्रबंधन ने आग लगने से करीब 10 लाख के नुकसान की बात बताई है। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कहा कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
बता दें कि फैक्टरी में गद्दे का फोम, कुर्सी और प्लास्टिक दोना पत्तल बनता है। जहां आग लगी वह गोदाम था। आग बुझाने के लिए इंतजाम किए गए थे, लेकिन उपकरण सक्रिय नहीं थे। फायर एनओसी भी नहीं थी। इसको लेकर फैक्टरी संचालक को अग्निशमन विभाग नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।