फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बाग में नगर पंचायत के अवैध खनन से दुखी किसान ने दी जान

विज्ञापन
आजाद चौक पर लगा जाम व मौजूद पुलिस बल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद ( कानपुर देहात) । नगर पंचायत की ओर से बाग में अवैध खनन करने से परेशान किसान ने रविवार की सुबह जहर खाकर जान दे दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिय
विज्ञापन

ा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन, लिपिक, सपा नेता समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम व सीओ ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
रसूलाबाद के सुभाष नगर निवासी इंद्रपाल भदौरिया (53) का शव रविवार सुबह उनके बगीचे में पड़ा मिला। शव के पास मिले सुसाइड नोट में उसकी जमीन पर नगर पंचायत की ओर से अवैध कब्जा कर खनन करने व मामले में अफसरों की ओर से शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

घटना से नाराज परिजनों ने शव उठाने का विरोध किया। करीब छह घंटे तक शव रखकर जाम लगाया। एएसपी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मामले में नगर पंचायत की चेयरमैन, ईओ समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
परिजन तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया गया है।
अखिलेश का ट्वीट... कब बंद होंगी ऐसी घटनाएं
कानपुर देहात। रसूलाबाद की घटना को दुखद बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। लिखा है कि नगर पंचायत की मनमानी से किसान की जान चली गई। लखीमपुर के बाद अब कानपुर में आखिर कब बंद होंगी ऐसी घटनाएं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी व परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें