फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : जंगल में फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहार घाट गांव निवासी किसान का शव रविवार को जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार घाट गांव निवासी संतोष सिंह (42) खेती किसानी करता था। शनिवार को वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे। रविवार सुबह परिजन जागे तो वह घर में नहीं मिला।
इस पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इधर जंगल की तरफ गए गांव के कुछ लोगों ने बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से संतोष का शव लटका देखा। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। संतोष का शव देख पत्नी सुनीता सिंह, पुत्र अंश (16) व पुत्री काजल (18) बिलखने लगे।
विज्ञापन

सूचना पाकर बिहार घाट चौकी इंचार्ज रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। चौकी इंचार्ज रंजीत कुमार ने बताया कि संतोष के फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट व छानबीन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें