फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : खेत से लौटते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
रामसनेही का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। मालभाड़ा लाइन पार करते समय रविवार को मालगाड़ी से कटकर मंगलपुर के खमहैला गांव निवासी किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खमहैला गांव निवासी राम सनेही (77) के खेत मालभाड़ा रेलवे लाइन की दूसरी तरफ हैं। रविवार सुबह वह खेत में धान की बेड़ देखने गए थे। वहां से वापस घर आते समय रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
तभी अप लाइन पर मालगाड़ी से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर एसके मिश्र ने बताया कि खेत से आते समय ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें