फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंद मिले छह सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलती डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम नेहा जैन व एसपी सुनीति ने बुधवार को माती जेल का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं जांची और बैरकों की सघन चेकिंग कराई। जेल परिसर में लगे छह सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस पर इन्हें चालू कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जेल में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याएं जानीं। सरकारी वकील, पेशी, कारागार में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान बंदियों ने जेल स्तर से संबंधित कोई शिकायत नहीं की।
कारागार की सफाई व्यवस्था, चिकित्सीय व्यवस्था एवं भोजन आदि का गहन निरीक्षण किया गया। अस्पताल वार्ड, पाकशाला, महिला बैरक, किशोर बैरक आदि की सघन चेकिंग कराई। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह तोमर, प्रभारी जेलर/ उपजेलर शिवाजी सिंह व रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें