फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : जाम में फंसी एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मिथलेशपुर गांव से गर्भवती को अकबरपुर सीएचसी ले जाते समय एंबुलेंस बाजार में जाम में फंस गई। इस दौरान महिला का प्रसव हो गया। जच्चा व बच्चा को एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मिथलेशपुर निवासी ज्ञानवती (26) को प्रसव पीड़ा होने पर पति ने गांव की आशा को सूचना दी। इसके बाद आशा व परिजन एंबुलेंस से ज्ञानवती को अकबरपुर सीएचसी ला रहे थे।
अकबरपुर बाजार में लगे जाम में कुछ देर के लिए एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी सुनीता ने प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा व बच्चा को सीएचसी अकबरपुर में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें