फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : एक और किसान की मौत, सीएम ने शोक जता मदद के दिए निर्देश

विज्ञापन
अकबरपुर के निजी अस्पताल में घायलों के परिजनों से जानकारी लेते एसडीएम व सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर के बिहारी गांव के पास हाईवे पर मंगलवार रात खड़े कंटेनर में पीछे से पिकअप टकराने की घटना में देर रात एक और किसान ने हैलट में दम तोड़ दिया। अब मरने वाले किसानों की संख्या चार हो गई है। वहीं पांच घायल हैं।
विज्ञापन

उनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी जिला इटावा के भरथना क्षेत्र निवासी हैं। बुधवार को सीएम ने हादसे पर शोक जता अधिकारियों को मदद के दिए निर्देश दिए। वहीं एसपी, एसडीएम व सीओ ने अस्पतालों में जाकर घायलों का हाल जाना। परिजनों को मदद का भरोसा दिया।
इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के दस किसान एक पिकअप में भिंडी लादकर मंगलवार रात चकरपुर मंडी जा रहे थे। रास्ते में बिहारी गांव के पास हाईवे किनारे एक कंटेनर खड़ा था। तेज रफ्तार पिकअप डीसीएम को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कंटेनर में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन

इससे गजनियापुर भरथना इटावा के किसान शिवकुमार (50), रामजीत व साम्हे गांव के श्याम सिंह की मौत हो गई थी। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा था। वहां देर रात उपचार के बाद गंभीर हालत में साम्हे के महताब सिंह को हैलट रेफर कर दिया गया।
भोर पहर महताब की भी मौत हो गई। घटना में घायल गजनियापुर के किसान कुंवर सिंह, विक्रम सिंह, राजवीर सिंह का अकबरपुर के राजावत हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं, किशन सिंह का गौरी हॉस्पिटल नबीपुर में उपचार हो रहा है।
साम्हे गांव के पिकअप चालक जगवीर का इलाज गणेश हॉस्पिटल अकबरपुर में हो रहा है। नंदकिशोर व राहुल को चोटें नहीं आई हैं। घटना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जता मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।
वहीं सुबह एसपी स्वप्रिल ममगाई, एसडीएम अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, सीओ डेरापुर शिव ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक डेरापुर गंगा सिंह ने सभी निजी अस्पतालों में जाकर घायलों के परिजनों से जानकारी जुटाई। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें