फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कमरे में फंदे से लटका मिला फैक्टरी कर्मी का शव, परिजनों ने पुलिस को नहीं दी सूचना

Thu, 08 Jun 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने घटना के बारे में कुछ बोलने से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष देवनरायन द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में कमलपुर गांव के मजरा नवीपुर में बुधवार को एक फैक्टरी कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह राजस्थान की एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

नवीपुर निवासी उमेश (48) राजस्थान की एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर था। वह छुट्टी लेकर 22 मई को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गांव आया था। बुधवार की सुबह कमरे में गमछे के फंदे से उसका शव लटका मिला।जानकारी पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा।
अनहोनी पर पत्नी अनीता, छोटा भाई दीपक रोने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने घटना के बारे में कुछ बोलने से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष देवनरायन द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें