फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कंबल में लिपटा मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Mon, 10 Apr 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रापुर के मवई मुक्ता गांव के पास रविवार को सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा देख एक शख्स ने पुलिस को खबर दी। इसके कुछ देर बाद ही सीओ रविकांत गौड़, थाना प्रभारी आदेश चंद्र घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के डेरापुर इलाके में कानपुर-औरैया हाईवे पर रविवार को डेरापुर के मवई मुक्ता गांव के पास सड़क के किनारे कंबल में लिपटा एक युवक का शव मिला है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। शव पड़े होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ और थानाप्रभारी ने घटनास्थल पर जांच की।

विज्ञापन

आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी युवक के बारे में जानकारी नहीं दे सका। डेरापुर के मवई मुक्ता गांव के पास रविवार को सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा देख एक शख्स ने पुलिस को खबर दी। इसके कुछ देर बाद ही सीओ रविकांत गौड़, थाना प्रभारी आदेश चंद्र घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की।
उन्होंने आसपास के लोगों से युवक के बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं दे सका। लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य संकलित कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के इलाकों में जानकारी की गई है। 72 घंटे तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया जाएगा। इसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें