फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: फंदे से लटका मिला दिव्यांग का शव, भाई बोला- शराब पीने की वजह से रहता था बीमार, जांच शुरू

Thu, 14 Sep 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

दरोगा जसवीर सिंह ने बताया कि परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने युवक के शराब का लती होने और बीमार रहने की जानकारी दी है। आशंका है कि उसने इसी तनाव में जान दी है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के कस्तूरीपुरवा में एक दिव्यांग युवक का शव घर के अंदर खूंटी में रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शराब पीने और बीमार रहने से तनाव में कदम उठाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्तूरीपुरवा निवासी दिवंगत रामप्रसाद के तीन पुत्रों में सुरेंद्र (37) बड़ा और एक पैर से दिव्यांग था। वह छोटे भाई छोटू उर्फ धर्मेंद्र व मां रामसखी के साथ घर पर रहता था। मझला भाई सोनू हरियाणा में पेंटिंग का कार्य करता है।
बुधवार सुबह सुरेंद्र का शव घर में दीवार पर लगी खूंटी पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। यह देख भाई छोटू उर्फ धर्मेंद्र बिलखने लगा। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि शराब पीने की वजह से भाई सुरेंद्र बीमार रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा जसवीर सिंह ने बताया कि परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने युवक के शराब का लती होने और बीमार रहने की जानकारी दी है। आशंका है कि उसने इसी तनाव में जान दी है। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि धर्मेंद्र की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें