कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के चमरौआ के मजरा बलवंतपुर में मंगलवार की दोपहर नाराज होकर बहू घर के पास सूखे कुएं में कूद गई। जानकारी पर बचाने के लिए जेठ भी कुएं उतर गए। कुएं में जहरीली गैस होने से दोनों की मौत हो गई। बलवंत निवासी गिरेंद्र की पत्नी कविता (32) किसी बात से नाराज होकर घर के बाहर बने कुएं में कूद गई। यह देख घर पर मौजूद जेठ नरेंद्र (40) उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गए। दोनों के कुएं में कूदने की जानकारी पर मंगलपुर थाना पुलिस पहुंची।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाल सीएचसी हवासपुर ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद महिला कुएं में कूदी थी। जेठ व बहू की कुएं में जहरीली गैस होने से मौत हुई है।