फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: खेत की जुताई कराते समय रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत

Tue, 16 Sep 2025 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर देहात में खेत की जुताई कराते समय रोटावेटर में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजनेर थाना क्षेत्र के लोधीपुर नंगापुर में मंगलवार सुबह खेत की जुताई कराते समय एक किसान रोटावेटर में फंस गए। रोटेशन ब्लेड से कटकर उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। लोधीपुर के मजरा नंगापुर निवासी किसान विक्रम यादव(35) खेती किसानी करते थे। मंगलवार को खेत की जुताई कराते समय रोटावेटर में फंसने से कटकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चचेरे भाई शीलू सिंह ने बताया कि विक्रम मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब लोदीपुर निवासी अमर सिंह का ट्रैक्टर किराए पर लेकर खेत की जुताई कराने गए थे। खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में घास फंसने व उसे निकालने के दौरान हादसा होने की जानकारी हुई है। बताया कि खेत के आस पास मौजूद कुछ लोगों से पता चला कि जुताई के समय रोटावेटर में घास फंसी थी। इस पर बीच में ट्रैक्टर रोक घास निकाली गई। वहीं कुछ लोग घटना स्थल पर चर्चा करते रहे कि फंसी घास निकालने के लिए चालक ने ट्रैक्टर रोक कर रोटावेटर उठा दिया। मगर रोटावेटर के रोटेशन ब्लेड चलते रहे। इससे विक्रम उसमें फंस गया।

मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं परिवार के लोग लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने की बात कहते रहे। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मिस्त्री व ग्रामीणों ने रोटावेटर को खोलकर अलग किया। करीब दो घंटे बाद शव निकाला जा सका। अनहोनी पर पिता परशुराम यादव, मां मुन्नी, पत्नी मोनी बिलखते रहे। पिता परशुराम ने बताया कि बेटा खेती किसानी कर परिवार का हाथ बटाता था। उसके एक पुत्र नकुल व बेटी गौरी है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ करने के बाद घटना की वास्तविकता का पता चलेगा। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें